फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में अधूरे कामों को गति मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एक जनवरी का दिन सभी के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज से नववर्ष का आगाज हो रहा है। नए साल को लेकर लोगों में नई उम्मीदें, नई उमंग और नया जोश भी है। 2019 में जिले को कई सौगात मिली, जिसमें से कुछ पूरी हुई तो कुछ कागजों तक ही सीमित रही। जिले वासियों को विश्वास है कि 2019 में जो काम अधूर रह गए उन्हें 2020 में गति मिलेगी। लोगों को उम्मीद है कि जन प्रतिनिधियों के सहयोग से जिले के विकास को रफ्तार मिलेगी। इससे खुशहाली आएगी। पीलीभीत बस्ती हाईव का चौड़ीकरण, ऐशबाग मैलानी के बीच ट्रेन संचालन, सीवरेज सिस्टम, 200 बेड के महिला एवं शिशु अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर शुरू होने से जिलेवासियों को यातायात और इलाज की बेहतर सुविधा मिलने लगेगी। नए साल में यदि जनप्रतिनिधियों का बेहतर सहयोग मिला तो 2020 जिले की सूरत और सीरत बदलने वाला साबित होगा।
विज्ञापन

एक नजर साल 2020 में नई उम्मीदें ...

उम्मीद= एक
बेहतर चिकित्सा
1. ओयल के मोतीपुर में बन रहे 200 बेड के महिला एवं शिशु कल्याण अस्पताल का हैंडओवर।
2. ट्रॉमा सेंटर को स्टाफ और संसाधन मिलना।
3. जिला अस्पताल में जिरियाट्रिक वार्ड शुरू होना।
4. मेडिकल कॉलेज का निर्माण।

उम्मीद= दो
बेहतर पेयजल, स्वच्छता
1. तीन ओवरहेड टैंक का निर्माण।
2. पांच पार्कों का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण।
3. करीब सात हजार मकानों तक पेयजल आपूर्ति पहुंचना।
4. कूड़ा निस्तारण प्लांट का शुरू होना।

उम्मीद= तीन
रेल यातायात
1. ऐशबाग-मैलानी तक ट्रेन संचालन शुरू होना।
2. मैलानी-पीलीभीत के मध्य ट्रेन चलना।
3. ऐशबाग-मैलानी के बीच ट्रेनों की संख्या बढ़ना।
4. सीतापुर-मैलानी के बीच रेलवे लाइन का विद्युतीकरण की शुरूआत।

उम्मीद= चार
जिला अस्पताल
1. जिला अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़ना।
2. ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट का निर्माण।
3. डायलिसिस सेंटर का निर्माण।
4. जिला अस्पताल की जर्जर फर्श और मरीजों के लिए शौचालय निर्माण।

उम्मीद = पांच
रोडवेज बस अड्डा
1. रोडवेज बस अड्डा और वर्कशाप निर्माण के लिए जमीन मिलना।
2. इससे लगने वाली जाम से शहर वासियों का निजात मिलना।
3. रोडवेज की जर्जर हालत को दुरुस्त करना।

उम्मीद= छह
शिक्षा
1. निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज का हैंडओवर होना।
2. विद्यालयों में खेल को बढ़ावा मिलना।
3. बेसिक, माध्यमिक और डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पूरी होना।
4. बेसिक के अंग्रेेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती।

जिले वासियों को नए साल 2020 से कई उम्मीदें है। चिकित्सा क्षेत्र की योजनाओं को रफ्तार मिलने से लोगों को जिले में ही बेहतर इलाज की सुविधा मिलने लगेगी।
डॉ. मीनाक्षी
स्त्री रोग विशेषज्ञ
महिला अस्पताल

शहर एवं जिलेवासी नए साल से तमाम उम्मीदें लगाए हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं यातायात की योजनाएं पूरी होने से लोगों को जिले में ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
प्रेमशंकर अग्रवाल
व्यापारी

नए साल में शिक्षकों की कमी पूरी होने की उम्मीद है। इससे छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलेगी, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।
डॉ. जेएन सिंहऽप्रोफेसर, वाईडी कॉलेज

स्टेडियम का निर्माण कार्य होगा पूरा
गोला गोकर्णनाथ। नगर और क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं पब्लिक इंटर कॉलेज स्थित श्री राजेंद्र गिरि स्टेडियम के पूर्ण होने की उम्मीद है। स्टेडियम के निर्माण के लिए स्वीकृत एक करोड़ 10 लाख के प्रोजेक्ट में 86 लाख खर्च तो हुए लेकिन स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका था।
विज्ञापन


सतौती सरोवर का बदलेगा स्वरूप
नगर के बीचोबीच सतौती सरोवर के सौंदर्यीकरण होने की उम्मीद है। 88.40 लाख स्वीकृत होने के बाद पहली किस्त में 44 लाख कार्यदायी संस्था नगर पालिका को मिल भी गए, लेकिन कुछ हिस्से पर पटाई के बाद यह काम ठप है। विधायक अरविंद गिरि ने सरोवर के सौंदर्यीकरण के लिए कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना से भी बात की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें