लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार रात पुलिस ने शहर के होटलों और ढाबों पर छापा मारा। पुलिस अधिकारियों ने होटलों में ठहरे लोगों के पहचान पत्र चेक किए। वहीं होटल में उनकी इंट्री भी खंगाली। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। डीएम ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। डीएम ने होटल मालिकों को निर्देश दिए कि बिना आईडी प्रूफ के किसी को न ठहराएं यदि कोई संदिग्ध दिखे तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। ब्यूरो