गोला गोकर्णनाथ। विद्या भारती की भारतीय शिक्षा समिति द्वारा पोषक ग्राम कार्यक्रम के तहत हुए भारत माता पूजन में देश की अखंडता, शांति, सुरक्षा में प्रत्येक नागरिक की अहम भूमिका पर जोर दिया गया।
निकटवर्ती ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट में प्रधानाचार्य श्याम किशोर अवस्थी की अध्यक्षता में हुए पोषक ग्राम कार्यक्रम में समाजसेवी अनुराग गुप्ता, आचार्य अमित गौतम आदि ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर, पुष्प चढ़ाकर पूजन किया। कार्यक्रम में अनुराग गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के राष्ट्रवादी एजेंडे के तहत नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जो देश में हिंसात्मक घटनाएं हो रही हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
श्यामकिशोर अवस्थी ने कहा कि राष्ट्र की अखंडता, शांति सुरक्षा बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की अहम भूमिका है। क्योंकि देश हित सर्वोपरि है। संचालन सरस्वती विद्या मंदिर आचार्य अमित गौतम ने किया। इस मौके पर मुकेश कुमार, संगीता, शिल्पी वर्मा, दीनेंद्र शुक्ल, रेनू वर्मा, आदि मौजूद रहे।