लखीमपुर खीरी। नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी को लेकर सूबे में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डा खाली करा लिया था। ऐसे में बसों का संचालन एलआरपी और राजापुर चौराहे से होता रहा। उधर लखनऊ की स्थिति भी तनावपूर्ण होने के कारण मड़ियावां तक ही बसें गई। जबकि सामान्य दिनों में बसों का संचालन लखीमपुर से कैसरबाग तक ऐरा और गोला होकर होता था। इससे लखीमपुर डिपो को करीब आठ लाख रुपये की आय होती थी। मगर, तनाव के कारण बसें निर्धारित किलोमीटर भी पूरे नहीं कर सकीं। इससे डिपो को तीन लाख से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा।
लखीमपुर डिपो के एआरएम एसपी सिंह का कहना है कि शुक्रवार को बस अड्डा खाली कराए जाने से बसों का संचालन प्रभावित रहा। लखनऊ में तनाव को देेखते हुए सिर्फ मडियांव तक ही बसें गई। इससे किलोमीटर और आय दोनो प्रभावित हुए।