फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम की चेतावनी पर तीन दिन में बना रैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पूर्वोत्तर रेलवे की मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर स्टेशन के पार्सल घर के लिए रैंप का निर्माण तीन दिन में हो गया। इससे अब पार्सल गोदाम में सामान के रखने और निकालने को आसानी रहेगी।
विज्ञापन

डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। इस दौरान स्टेशन मास्टर ने पार्सल गोदाम में रैंप न होने से हो रही दिक्क्तों के बारे में उन्हें अवगत कराया था। इस पर उन्होंने आईडब्ल्यू सुधीर चटर्जी को रैंप का निर्माण कराने के निर्देश दिए थे। रैंप निर्माण में कहीं हीलाहवाली न हो, इसलिए उन्होंने आईडब्ल्यू को कड़ी चेतावनी देकर पूछा था कि कितने दिन में बनवाओगे। आईडब्ल्यू ने 31 दिसंबर तक का समय मांगा था। इस पर डीआरएम ने कड़े शब्दों में 31 तक हर हालत में बन जाने और उसका फोटो व्हाट्सएप पर भेजने के निर्देश दिए थे। साथ ही एक जनवरी न होने की चेतावनी दी थी। मैडम का रुख भांपकर आईडब्ल्यू ने तीन दिन में ही रैंप बनवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें