ठेकेदार का भुगतान रोकने के निर्देश
धौरहरा। नगर पंचायत में हो रहे विकास कार्यों का मंगलवार को एसडीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान इंटरलॉकिंग रोड निर्माण की गुणवत्ता काफी खराब मिली, नालियों में मानक के अनुसार सीमेंट आदि नहीं लगाई जा रही थी। जिसपर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित ठेकेदार का भुगतान रोकने के लिए ईओ को निर्देश दिए हैं।
एसडीएम एस सुधाकरन ने मंगलवार को नगर पंचायत के बसंतपुर मार्ग पर चल रही इंटरलॉकिंग रोड निर्माण का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एसडीएम को इंटरलॉकिंग रोड की गुणवत्ता काफी खराब मिली। वहीं जो इंटरलॉकिंग रोड किनारे ईंटा लगाया जा रहा था। वह भी दो नंबर और सीमेंट मानक के अनुरूप नहीं था। जिसपर एसडीएम ने ईओ नगर पंचायत जितेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि वह संबधित ठेकेदार का भुगतान रोककर कार्य ठीक कराएं। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि ठेकेदार का इंटरलॉकिंग रोड निर्माण का काम काफी खराब मिला है। जिसका भुगतान रोका गया है। इसके अलावा उसे ब्लैक लिस्टेड भी किया जाएगा।