फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवकों ने बैंक पर ताला डालाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। आर्यावर्त (इलाहाबाद) यूपी ग्रामीण बैंक प्रबंधक की लापरवाही के विरोध में ग्राम रोजगार सेवकों ने मंगलवार को बैंक पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से घबराए बैंक कर्मियों ने खातों में पैसा चढ़ाने का आश्वासन देकर किसी तरह से समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवक संजय गुप्ता ने बताया कि छह माह से ग्राम रोजगार सेवकों और मनरेगा कर्मियों को वेतन नहीं मिला था। ब्लॉक से वेतन करीब एक सप्ताह पहले बैंक को भेज दिया गया था। आरोप है कि वेतन आने के बाद भी बैंक कर्मियों ने उसे खाते में नहीं चढ़ाया। एक सप्ताह से रोजगार सेवक बैंकों के चक्कर काट रहे थे। नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने आर्यावर्त बैंक पर तालाबंदी करके करीब एक घंटे तक बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। इससे बैंक कर्मी घबरा गए और उन्होंने पुलिस को फोन करके बुलाया। पुलिस और बैंक मैनेजर के समझाने के बाद रोजगार सेवक शांत हुए। बैंक मैनेजर ने सभी खातों में वेतन चढ़ाने के बाद लेनदेन चालू कर दिया। इस दौरान सुरजीत, अनिल, टीआर यादव, इमरान, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें