फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का भुगतान किया नहीं, पराली पर जुर्माना, भड़के किसानों ने किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। बकाया गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग के साथ ही पराली जलाने पर लगाए जा रहे जुर्माने को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने पहले सहकारी गन्ना विकास समिति में महापंचायत की। जिसमें किसानों ने अपनी राय रखी। इसके बाद सभी ने जुलूस निकाला, जो तहसील गेट पर समाप्त हुआ। तहसील गेट पर ही किसानों ने धरना दे दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। जिसमें समस्याओं को विस्तार से रखा गया है। उधर लगभग आधा घंटा जाम की स्थिति बनी रही। जिसके कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को सहकारी गन्ना विकास समिति में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत किसानों की महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें बारी-बारी से कई किसानों ने अपनी-अपनी राय दी। इसके बाद किसानों ने जुलूस निकाला। जुलूस सोसायटी से होते हुए बाईपास रोड, पुराना बस स्टैंड से तहसील गेट पर जाकर समाप्त हुआ। यहां पर किसानों ने सड़क पर ही धरना दे दिया। नारेबाजी के साथ अपनी मांगों को रखा। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि करोड़ों रुपया किसानों ने दबा रखा है जिसको अब तक नहीं दिया है। फसल लागत 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ गई है लेकिन गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया गया है। किसान केवल गन्ने की खेती पर ही निर्भर है जिससे उनको दिक्कत आ रही है। कहा गया है कि किसान गन्ना सप्लाई करने के बाद उसी खेत में गेहूं की बुआई करता है, लेकिन गन्ने की पताई खेत साफ करने के लिए जलाता है लेकिन पुलिस किसानों का उत्पीड़न कर रही है। ज्ञापन में बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र करने, गन्ना मूल्य 450 रुपये करने के साथ ही जब तक सरकार गन्ना अवशेष को जलाने की व्यवस्था नहीं कर लेती है तब तक गन्ने की पत्ती को जलाने के लिए कम से कम दो वर्ष का समय देने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन के दौरान लगभग आधा घंटा तक रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। अपराध निरीक्षक अनिल कुमार यादव व चौकी इंचार्ज केके यादव ने बमुश्किल जाम खुलवाया।
11 को गन्ना सप्लाई व पलिया बंद का आह्वान
किसानों ने अपनी मांगों को लेकर 11 दिसंबर को पलिया बंद का एलान किया है। साथ ही सुबह 10 से शाम चार बजे तक बाजार बंदी की बात कही है। इसको लेकर व्यापार मंडल से किसान संपर्क करेंगे। किसानों को पलिया बार एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है। इसके अलावा चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति भी 11 दिसंबर को बंद रखी जाएगी। इसमें किसान गन्ना मिल को नहीं ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें