फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना इंटरनेट कनेक्शन के वार रूम बने शोपीस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ब्लॉकों में एडीओ पंचायत कार्यालय में बनाए गए वार रूम महज शोपीस बने हुए हैं क्योंकि यहां इंटरनेट की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसका खुलासा रविवार को सीडीओ अरविंद सिंह के निरीक्षण में हुआ। पंचायती राज विभाग के निदेशक ने पीएफएमएस (पब्लिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम) से भुगतान करने में ग्राम पंचायतों की स्थिति खराब होने पर रविवार को सभी ब्लॉकों में वार रूम खोलकर पीएफएमएस का कार्य पूरा कराने के निर्देश एडीओ पंचायत को दिए।
विज्ञापन

सीडीओ अरविंद सिंह वार रूम में कामकाज की स्थिति जांचने के लिए ईसानगर, धौरहरा और रमियाबेहड़ ब्लॉक पहुंचे। जहां एडीओ पंचायत उपस्थित नहीं मिले जबकि कुछ कर्मचारी उपस्थित थे। मौके पर सीडीओ ने एडीओ पंचायत को फोन कर इसका जवाब मांगा तो एडीओ पंचायत ने बताया कि वार रूम में इंटरनेट सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण वह पीएफएमएस का कार्य बाहर से करा रहें हैं। सीडीओ ने अनुपस्थित एडीओ पंचायत को कड़ी चेतावनी देते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश डीपीआरओ को दिए। इसके बाद उन्होंने ईसानगर में सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया जहां ट्रक से गोदाम में पोषाहार उतारा जा रहा था वहां जाकर गोदाम का निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर देखा। इस दौरान वहां सहायिका उपस्थित मिली, लेकिन सीडीपीओ अनुपस्थित मिली। जिसके लिए सीडीपीओ को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें