फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध में मिली डिटरजेंट की मिलावट, फैट भी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिवाली के समय अभियान के दौरान भरे गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की आई रिपोर्ट में एक दूध का नमूना असुरक्षित (अनसेफ) पाया गया है। दूध में डिटरजेंट की मिलावट पाई गई है। इसके अलावा एसएनएफ (वसा रहित ठोस पदार्थ) की मात्रा मानक से 13 प्रतिशत कम पाई गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दूधिये को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, जिसके बाद सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा। उस समय 33 नमूने लिए गए थे।
विज्ञापन

मोहम्मदी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार प्रथम ने अभियान के दौरान साइकिल से घरों में दूध बेच रहे जहीर हसन को रास्ते में रोककर दूध का नमूना लिया था। नमूने को जांच के लिए लैब भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट में दूध को असुरक्षित बताया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक दूध में डिटरजेंट की मिलावट पाई गई है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। इसके सेवन से पेट संबंधी गंभीर बीमारियां हो सकती हैैं। इसके अलावा फैट की मात्रा भी कम पाई गई है। आरोपी दूधिया को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है, जिसमें दूसरे नमूने की जांच कराने का विकल्प भी दिया गया है। इसके बाद आरोपी दूधिये के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें