फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्याओं का तत्काल करें निस्तारण: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने उद्यमियों द्वारा उठाए गए मुद्दों और सुझावों/समस्याओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइन के अनुरूप उद्यमियों के आवेदन पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई की जाए। ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) योजना के तहत उद्यमियों की मांग पर प्लाइवुड को भी शामिल करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त उद्योग मनोज कुमार चौरसिया ने बताया कि राजापुर इंडस्ट्रियल एरिया के उच्चीकरण/सुदृढ़ीकरण के लिए शासन से 66.71 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। जनपद में अन्य स्थानों पर औद्योगिक आस्थानों के विकास के लिए एसडीएम के माध्यम से स्थल चिह्नांकन कराया जा रहा है। डीएम ने इकाईयों में प्रदूषण नियंत्रण के आवश्यक उपाय तत्काल सुनिश्चित किए जाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिए। रोजगारपरक योजनाओं में बैंकों की अत्यन्त धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए आवेदन पत्रों पर शीघ्र स्वीकृति/वितरण की कार्रवाई करने के निर्देश बैंक के अधिकारियों को दिए। बैठक में सदस्य व्यापारी कल्याण बोर्ड महेशपुरी, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर केके वर्मा, सीओ विजय आनंद, सहायक श्रमायुक्त अखलाक अहमद, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक सहायक क्षीतीश पटेल, अधिशाषी अधिकारी आरआर अंबेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें