फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी अड़े रहे जूनियर इंजीनियर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पावर कॉरपोरेशन में हुए पीएफ घोटाले के चलते जूनियर इंजीनियरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज के नेतृत्व में इंजीनियरों ने एक सुर में पीएफ के भुगतान की जिम्मेदारी सरकार को लेने की मांग बुलंद की। साथ ही हड़ताल में सहयोग न करने वाले सदस्यों को जयचंद पुरस्कार के लिए नामित करते हुए घोषणा की गई है, जिसमें अधिशासी अभियंता किताब सिंह, आरके श्रीवास्तव समेत कई एसडीओ भी शामिल हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने मांग दोहराई कि जीपीएफ और सीपीएफ की धनराशि के भुगतान का उत्तरदायित्व लेकर प्रदेश सरकार गजट जारी करे। घोटाले में शामिल मुख्य आरोपी समेत चेयरमैनों को सेवा से बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए। संगठन के कार्यक्रम में भाग न लेकर संगठन की कड़ियों को कमजोर करने वाले कुछ सदस्यों को जयचंद पुरस्कार के लिए नाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें