फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली पर भड़के किसान नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बजाज हिंदुस्तान शुगर लि के जटपुरा गन्ना क्रय केंद्र पर हो रही घटतौली की सूचना पर पहुंचे किसान नेता भड़क उठे, जिसकी सूचना उन्होंने जिला गन्नाधिकारी ब्रजेश पटेल को दी। मौके पर पहुंचे गन्ना विकास समिति सचिव और एससीडीआई को क्रय केंद्र का कांटा खराब मिला। जिसे सही कराकर तौल शुरू कराई।
विज्ञापन

गुरुवार को बजाज चीनी मिल के जटपुुरा स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली की सूचना मिलने पर पहुंचे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा और अन्य किसान नेताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी सूचना उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी और गन्ना समिति सचिव को दी। मौके पर पहुंचे गन्ना विकास समिति सचिव नंदलाल, वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर ने कांटा चेक किया जिसमें कांटा खराब मिला, तौल में चार क्विंटल पर आठ किलो का अंतर आ रहा था। किसान नेताओं के विरोध करने पर गन्ना चेकर कांटा प्रभारी को हटा दिया गया। सचिव और एससीडीआई ने तत्काल मैकेनिक सुनील कुमार को बुलाकर कांटा सही कराकर तौल शुरू कराई।
विज्ञापन

शिवदयाल वर्मा, प्रांशू, नरायनलाल, अरविंद कुमार वर्मा, मनोज कुमार मौर्य, दर्शन कुमार मौर्य, राजाराम वर्मा, शिवशंकरलाल आदि मौजूद रहे।

गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली की सूचना मिली थी, मौके पर पहुंचकर निरीक्षण में कांटा खराब मिला। जिसे सही कराकर तौल शुरू करा दी है।
नंदलाल गन्ना विकास समिति सचिव गोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें