फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से आठ साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र में एक आठ वर्षीय बच्ची की बुखार से मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। बच्ची की मौत से गांव में भी दहशत है। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

गांव जेठरा के मजरा अंधपुर निवासी दुलारे कोरी ने बताया कि शनिवार की रात आठ वर्षीय बच्ची काजल को तेज बुखार आया। इस पर उन्होंने उसके सिर पर भीगे कपड़े की पट्टी आदि रखीं और गांव के ही मेडिकल स्टोर्स से दवा लाकर खिलाई, बावजूद इसके बच्ची का बुखार कम होने के बजाय बढ़ता गया। परिवार वाले उसे सीएचसी ले जाते, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक वीके स्नेही ने बताया कि जानकारी मिली है। गांव में डॉक्टरों की टीम भेजी गई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
एसडीएम एक सुधाकरन का कहना है कि बुखार से मौत होने की जानकारी नहीं है। गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर मामले की पूरी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें