फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से नगरवासियों की आफत में जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका के लिपिकों और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शहरवासियों के लिए मुसीबत बनने लगी है। लिपिकों के कार्य बहिष्कार से जहां पालिका का काम प्रभावित हो रहा है तो वहीं नगर की साफ सफाई चौपट है। सफाई न होने से मोहल्लों में गंदगी के ढ़ेर लगने के साथ नालियां भी उफना रही हैं। बदहाल सफाई व्यवस्था के संबंध में पालिका प्रशासन से लेकर जिले के आला अधिकारियों तक ने आंखें मूंदीं हुईं हैं।
विज्ञापन

बुधवार को गृहकर लिपिक वीरेंद्र भारती और बहादुर नगर मोहल्ले के सदस्य सौरभ सिंह के बीच एक फाइल को लेकर अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में मारपीट हो गई थी। इससे नाराज होकर नगर पालिका कर्मचारियों के साथ सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इस कारण पिछले पांच दिनों से न तो शहर में झाडू लगी और न ही नाले नालियों की सफाई हुई। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था और लड़खड़ा गई। मोहल्लों में कूड़े के ढेेर लगने के साथ नालियां भी उफनाने लगी हैं। सफाई न होने से गंदगी लोगों के लिए मुसीबत बनने लगी है।
विज्ञापन

दोनो पक्षों से सोमवार को बुलाकार वार्ता की जाएगी, जिससे उनकी समस्याओं का निराकरण कराकर नगरवासियों को गंदगी की समस्या से निजात मिल सके।
-डॉ. अरुण कुमार सिंह
एसडीएम सदर
लिपिक और सदस्यों से वार्ता की जा रही है। उम्मीद है कि सोमवार तक समस्या का निराकरण हो जाएगा।
-निरूपमा बाजपेई, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें