फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक की दुकान में खाद्य नमक बेचते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खाद एवं कीटनाशक की दुकान में खाद्य नमक का स्टॉक पाया गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ इंद्रेषु कुमार गौतम ने रमियाबेहड़ ब्लॉक के ढखेरवा चौराहा स्थित किसान खाद एवं बीज भंडार पर शनिवार को छापा मारा, जहां खाद-कीटनाशक के साथ ही खाद्य नमक का भी भंडारण मिला। इसके अलावा एक्सपायर हो चुकी कीटनाशक दवाएं भी बरामद हुई हैं। संदेह के आधार पर कृषि रक्षा अधिकारी ने दो उर्वरक और पांच कीटनाशक दवाओं के नमूने भरे हैं।
विज्ञापन

ढखेरवा चौराहा स्थित किसान खाद एवं बीज भंडार पर कीटनाशक दवाओं के साथ ही खाद्य नमक की बिक्री किए जाने को गंभीरता से लेते हुए अधिकारी ने इसे कीटनाशी अधिनियम और नियमावली का उल्लंघन बताया है। सवालों के जवाब में दुकानदार विद्यासागर कोई सही जवाब नहीं दे सका। कृषि रक्षा अधिकारी ने एक्सपायरी दवाओं को सील करके दुकानदार की अभिरक्षा में दिया है। दुकानदार को नोटिस देकर खाद्य पदार्थ नमक और कीटनाशक को एक साथ भंडारण करने के कारणों का जवाब मांगा है। साथ ही अब तक क्रय विक्रय किए गए कृृषि रक्षा रसायनों के बिल, कैशमेमो, स्टॉक रजिस्टर 27 फरवरी 2020 तक कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दुकानदार को दिए हैं। इसके बाद जवाब संतोषजनक न होने पर कीटनाशी अधिनियम के तहत लाइसेंस निलंबित करके एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें