फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइयां को पौष्टिक भोजन बनाने की दी जाएगी ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों में मिड-डे मील बनाने वाले रसोइयों को खाद्य सुरक्षा के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह की निगरानी में रसोइयों को लखनऊ की संस्था द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें रसोइयों को खाना बनाने के तौर-तरीकों, गुणवत्ता और साफ-सफाई के बारे में बताया जाएगा। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बीएसए को रसोइयों के प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि भारतीय खाद्य संस्था एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने परिषदीय स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन बनाने वाले रसोइयों को प्रशिक्षण देने के लिए कार्यक्रम जारी किया है। खाद्य कारोबारकर्ता के अलावा रसोइयों को प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण के माध्यम से रसोइयों को ग्लब्स पहनकर खाना बनाने, साफ-सफाई, मसालों का उचित मात्रा में प्रयोग करने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने आदि जानकारी दी जाएगी। लखनऊ की संस्था सादिक मसूद मेडिकल सोशल सर्वेंट सोसाइटी को लखीमपुर में प्रशिक्षण के लिए नामित किया गया है। प्रशिक्षण सहयोगियों से संपर्क और समन्वय स्थापित करने के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह (9454468472) को नामित किया गया है, जो रसोइयों को प्रशिक्षण दिलाने के लिए बीएसए का सहयोग करेंगे। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले रसोइयों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें