फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज। हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता के जयघोष व वंदेमातरम के गगनभेदी नारों की गूंजों के साथ कस्बा जंगबहादुरगंज सहित पूरे क्षेत्र में सीएए के समर्थन में गुरुवार को रैली निकाली गई। रैली से पहले साइकिल स्टैंड मैदान पर भारतीय विचार मंच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता युवा मोर्चा सहित अन्य संघठनों के युवाओं ने कस्बा जंगबहादुरगंज, मस्तीपुर व बरखेरियाजाट में रैली निकाल कर केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया। वक्ताओं ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत की एकता व अखंडता की खिलाफत करने वालों का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश हित में किए लिए जाने वाले हर निर्णय का समर्थन किया जाएगा। राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन हुआ। इस दौरान अभिषेक बाजपेई , शिवम मिश्रा, श्याम मिश्रा, रवि श्रीवास्तव, सूरज गुप्ता, अंकित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून संविधान और लोकतंत्र विरोधी
भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी की सदस्य कामरेड कृष्णा अधिकारी ने प्रेसवर्ता के दौरान कहा कि नागरिकता संशोधन कानून संविधान और लोकतंत्र विरोधी है। जिसको लेकर इन्होंने एक बुकलेट भी जारी की है।
कामरेड कृष्णा अधिकारी ने कहा कि हम लोग सरकार चुनते हैं। ऐसे में सरकार कौन होती है कि वो लोगों को चुने। चुनी हुई सरकारों को संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा-राजग की सरकारें हमेशा इसी में लगी रहती हैं कि कैसे संविधान के धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रित स्वरूप को खत्म कर दिया जाए। इस दौरान तमाम भाकपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें