फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग व फूड इंस्पेक्टरों ने छापा मारा, मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। विशेनपुरी व संपूर्णानगर कस्बे में किराने की दुकानों पर गुरुवार को ड्रग इंस्पेक्टर व फूड इंस्पेक्टर ने संयुक्त रूप से छापा मारा। इस दौरान दवा व्यापारी के यहां से मिलीं प्रतिबंधित दवाइयों को सील कर दिया और किराने की दुकान से सैंपल भरे। जिससे व्यापारियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

गुरुवार को नशीली व प्रतिबंधित दवाओं को लेकर ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार रावत व फूड इंस्पेक्टर विवेक वर्मा संपूर्णानगर पहुंचे। जहां उन्होंने किराने की दुकान से आठ सौ ग्राम काली मिर्च व दो किलो मटर का सैंपल लिया। वहीं विशेनपुरी में मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाइयां मिली जिसे सील कर दिया गया। ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार रावत ने बताया कि नारकोटिक्स ड्रग्स के संबंध में टीम बनाकर जांच की जा रही है और मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाई जैसे इट्रो केप आदि दवाएं मिलने पर सीज कर दी जाएंगी। मौके पर टीम ने बमनगर, खजुरिया सहित अन्य जगह भी छापा मारा। उधर, आनन-फानन में दवा व किराना कारोबारी दुकानें बंद करके घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें