फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता बनना है तो बूथों पर लगे विशेष शिविर में आइए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विधानसभा/लोकसभा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण/मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम के तहत रविवार को पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए। इसमें एक जनवरी 2020 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए फॉर्म भरकर जमा कराए गए। इसके अलावा मतदाता सूची में नाम संशोधन, मृत व्यक्तियों के नाम विलोपन के लिए भी फॉर्म जमा कराए जा रहे हैं। यह मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 22 जनवरी 2020 तक चलेगा।
विज्ञापन

एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके युवक मतदाता बन सकेंगे, जिसके लिए उन्हें अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर फॉर्म भरकर बीएलओ के पास जमा करना होगा। सभी पोलिंग बूथों पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। नाम शामिल करने से लेकर संशोधन और नाम हटाने के लिए फॉर्म छह, सात और आठ भरकर जमा करना होगा। एसडीएम ने बताया कि आगामी पांच जनवरी और 12 जनवरी 2020 को भी विशेष अभियान दिवस चलाया जाएगा। एसडीएम ने शहर के पोलिंग बूथों का भ्रमण कर पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें