फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन

विज्ञापन
पलिया में श्री गुरू गोविंद सिंह के निकाले गए कीर्तन में शामिल भीड़। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर शहर में नगर कीर्तन निकाला गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वाधान में निकाले गए नगर-कीर्तन में सबसे आगे सेवादार पानी का छिड़काव करते और झाड़ू लगाते चल रहे थे। उनके पीछे पंच प्यारे थे। गुरु की सवारी और लोग कीर्तन करते हुए चल रहे थे। नगर कीर्तन स्टेशन रोड, भीरा रोड, बाईपास रोड, संपूर्णानगर रोड होते हुए चमन चौराहा होकर वापस गुरुद्वारे में आकर संपन्न हुआ। गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब भी दिखाए। स्कूल की छात्राओं ने कीर्तन में भाग लिया। जगह-जगह पंडाल लगाकर सेवादारों ने बिस्कुट, चाय, काफी वितरित किए। कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। गुरु के अटूट लंगर में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद

पलिया में श्री गुरू गोविंद सिंह के निकाले गए कीर्तन में शामिल भीड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें