फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चालकों की हड़ताल से बिगड़े हालात, कई पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म

विज्ञापन
हड़ताल का असर , रोड़वेज बस अड्डे के पास बने पेट्रोल पर लोगो की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हिट एंड रन से जुड़े कानून में बदलाव के विरोध में चालकों के प्रदर्शन से जिले में हालात दूसरे दिन ही बिगड़ने लगे हैं। पहले दिन जहां यात्री इधर-उधर भटके, वहीं मंगलवार को चालकों की हड़ताल से जिले में कई पंपों पर डीजल-पेट्राेल खत्म हो गया। बुधवार को स्थिति और खराब हो सकती है। उधर, लखीमपुर-सीतापुर रोड पर चालकों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया, जबकि मंगलवार को अधिकांश ई-रिक्शा वाले हड़ताल में शामिल होते नजर आए।
विज्ञापन

जनपद में 200 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं, जिनमें अधिकांश पर पेट्रोल और डीजल खत्म हो चुका है। सीतापुर रोड के रिलायंस पेट्रोल पंप पर दोपहर में ही डीजल-पेट्रोल समाप्त हो गया। रोडवेज बस अड्डे के पास पेट्रोल पंप पर अफरातफरी का माहौल दिखा। सड़क तक वाहनों की भीड़ नजर आई। यही हाल संकटा देवी चौराहे और नौरंगाबाद चौराहे के पेट्रोल पंप का था। झंडी पैलेस के पास स्थित पेट्रोल पंप पर भी सड़कों तक लाइन लगी रही, जबकि पलिया और संपूर्णानगर में भी पंप पर डीजल व पेट्रोल खत्म हो गया। पलिया में तो ऐसे हालात बने कि स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस तक बुलानी पड़ गई।

उधर, प्राइवेट बस और सवारी वाहन चालकों ने लखीमपुर-सीतापुर रोड पर रिलांयस पेट्रोल पंप के पास अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। बस यूनियन के पदाधिकारी मोहन बाजपेयी की मौजूदगी में सड़क पर बैठकर नए कानून के खिलाफ नारेबाजी कर कानून वापस लेने की मांग की। चालकों ने कहा कि कोई सरकार हम चालकों के बारे में नहीं सोचती, जबकि कोरोना के समय हमने जरूरी वस्तुएं पहुंचाने का काम किया। वहीं जलभवन से पहले ई-रिक्शा चालकों ने भी प्रदर्शन किया। सवारी ढो रहे ई-रिक्शा को रोका और हड़ताल में शामिल होने को कहा गया।
विज्ञापन



मंडी गेट पर भी चालकों ने किया प्रदर्शन, लालपुर से छाउछ तक ट्रकों की लाइन
मंगलवार की दोपहर लालपुर बैरियर पेट्रोल पंप के पास से छाउछ ओवरब्रिज ढलान तक सड़क के दोनों ओर ट्रक-डीसीएम की कतार दिखी। मेला मैदान भीरा बस अड्डे पर करीब 50 बसें खड़ी दिखीं। चालक नए कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। पलिया बस अड्डे पर भी 20 से अधिक बसें खड़ी नजर आईं। सैधरी बाईपास से पहले पेट्रोल पंप पर, लालपुर बैरियर के समीप पेट्रोल पंप पर बसें और ट्रक खड़े किए गए हैं।

आज से बढ़ेगी और परेशानी
पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद बाजपेयी का कहना है कि जिले में 200 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। चालकों की हड़ताल से पेट्रोल या डीजल के टैंकर नहीं आ पा रहे हैं। जिन पेट्रोल पंप के पास स्टॉक है, मंगलवार तक उनका काम चल जाएगा, लेकिन मंगलवार को भी कोई गाड़ी न आ पाने की वजह से बुधवार से वाकई में पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो जाएगी और स्थिति काफी गंभीर हो जाएगी।

ई-रिक्शा न चलने से कई किलोमीटर पैदल चले लोग
प्रदर्शन कर रहे चालकों ने सीतापुर रोड जलभवन के पास ओयल से आ रहे ई-रिक्शा रोक लिए। चालक हड़ताल में शामिल हो गए और सवारियों को उतार दिया। ई-रिक्शा से उतरकर यात्री करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर एलआरपी चौराहे पहुंचे। कई यात्री पैदल ही राजापुर चौराहा जाते दिखे। मेला मैदान से सैधरी बाईपास और छाउछ से एलआरपी आने के लिए भी सवारियों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।


कोई निजी वाहन ही मिल जाए...
लखनऊ से ट्रेन से लखीमपुर तक आ गए। गौरीफंटा-नेपाल बॉर्डर जाना है, यहां से कोई बस व अन्य साधन नहीं मिल रहा। एक घंटे से ज्यादा समय हो गया है। - हेमराज, धनगढ़ी-नेपाल

करीब डेढ़ घंटे से मेला मैदान बस अड्डे पर खड़े हैं। ढखेरवा जाना है, कोई सवारी ही नहीं मिल रही। हड़ताल ने तो परेशान कर दिया। - विजय


सोच रहे थे एलआरपी चौराहे से लखनऊ का कोई साधन मिल जाएगा। एक घंटे से ज्यादा समय हो गया है। निजी वाहन भी लिफ्ट नहीं दे रहे। बहुत दिक्कत है। - शोभित कुमार


एलआरपी चौराहे पर खड़े हुए दो घंटे हो गए हैं। सीतापुर के लिए कोई प्राइवेट वाहन भी नहीं मिला। निजी वाहन चालक रोक ही नहीं रहे हैं।
- पुष्पा वर्मा



पलिया में भी कई पंपों पर खत्म हुआ पेट्रोल-डीजल
पलियाकलां। नए कानून का विरोध कर रहे ड्राइवरों की हड़ताल लंबी चलने और पेट्रोल की किल्लत बढ़ने की सूचना पर मंगलवार को पेट्रोल पंप पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ का आलम यह हुआ कि कुछ ही देर में दो-तीन पेट्रोल पंपों पर तेल और डीजल खत्म हो गया। शहर की भीरा रोड, निघासन रोड, संपूर्णानगर रोड समेत हर जगह पेट्रोल पंपों पर भीड़ रही।
मझगईं। ड्राइवरों की हड़ताल के चलते दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह के चलते मझगईं, नौगवां, तिकोना फार्म समेत कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ बढ़ने से हंगामा भी हुआ, जिसके बाद पेट्रोल पंप मालिकों ने पुलिस का सहारा लिया।
संपूर्णानगर। सुबह से ही कस्बा में स्थित दो पेट्रोल पंपों पर डीजल, पेट्रोल लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। कस्बा स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल- पेट्रोल सुबह में ही खत्म हो गया। दूसरे पर डीजल पूर्वाह्न 11 बजे खत्म हुआ। खीरी-पीलीभीत उपनिवेशन संघ के पेट्रोल पंप मैनेजर कृष्णा शुक्ला ने बताया कि 30 दिसंबर को वाहन आना था, लेकिन रेट को देखते हुए वाहन नहीं मंगाया था। अब एक जनवरी से हड़ताल होने पर डीजल नहीं आया, पेट्रोल की बिक्री की जा रही है।
मोहम्मदी। वाहन चालकों की हड़ताल के चलते पेट्रोल-डीजल के आपूर्ति कम होने की खबर फैलते ही पेट्रोल पंपों पर खरीदारों की भीड़ जुटी। लोग बोतलों में भरकर डीजल-पेट्रोल रख रहे हैं। मंगलवार की शाम कस्बे के पेट्रोल पंप पर वाहनों की भीड़ दिखी। उधर, चालकों की हड़ताल से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहनों की तलाश में यात्री इधर से उधर भटकते दिखे।


गोला में भी दिखा हड़ताल का असर, चालकों ने की नारेबाजी







गोला गोकर्णनाथ। बजाज चीनी मिल के गन्ना यार्ड में मंगलवार को ट्रक चालक धीरू मिश्रा, अनूप वर्मा, शौकत अली, राजेश बाजपेई, राकेश शर्मा, सतीश शुक्ला, बुंदे अली, धर्मेंद्र सिंह, जमाल अहमद, नवल किशोर, महेश शर्मा, सूरज शर्मा, वारिस अली आदि ने प्रदर्शन किया। कृषि उत्पादन मंडी समिति की सब्जी मंडी में सन्नाटा पत्र दिखा। सब्जी कारोबारी मोहित, विजय मिश्रा, मुन्ने मियां, बन्ने मियां, इजहार अली मासूक अली, सोहनलाल आदि ने बताया कि हड़ताल के चलते बाहर से माल की आवक नहीं हो सकी। ऐसे में दाम बढ़े हैं। वहीं पेट्रोल- डीजल की किल्लत भी देखने को मिली। पेट्रोल पंप पर डीजल- पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों की भीड़ रही। संवाद

चालकों ने लगाया जाम, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

निघासन। नए कानून के विरोध में चालकों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर सदर चौराहे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति रही। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने चालकों को शांत कराया। चालकों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। चालकों की अगुवाई कर रहे जसपाल सिंह पल्ला, संदीप, नीरज, इंद्रजीत, प्रदीप, संपति, लखविंदर आदि प्रदर्शन में शामिल रहे। चालकों की हड़ताल के चलते पेट्रोल और डीजल की किल्लत भी बढ़ने लगी है। अफरातफरी के बीच लोग अपने वाहनों में डीजल, पेट्रोल भरवा रहे हैं। संंवाद

हड़ताल के चलते ट्रेनों में रही भीड़



लखीमपुर। हड़ताल के चलते दूसरे दिन मंगलवार को भी ट्रेनों में खासी भीड़ रही। सीट पाने के लिए यात्रियों को मारामारी करनी पड़ी। एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए यात्रियों कोई भी वाहन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अधिकांश लोग ट्रेन से जा रहे हैं। हड़ताल के चलते पिछले दो दिनों में ट्रेन में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। संवाद

हड़ताल का असर , रोड़वेज बस अड्डे के पास बने पेट्रोल पर लोगो की लगी भीड़। संवाद

हड़ताल का असर , रोड़वेज बस अड्डे के पास बने पेट्रोल पर लोगो की लगी भीड़। संवाद

हड़ताल का असर , रोड़वेज बस अड्डे के पास बने पेट्रोल पर लोगो की लगी भीड़। संवाद

हड़ताल का असर , रोड़वेज बस अड्डे के पास बने पेट्रोल पर लोगो की लगी भीड़। संवाद

हड़ताल का असर , रोड़वेज बस अड्डे के पास बने पेट्रोल पर लोगो की लगी भीड़। संवाद

हड़ताल का असर , रोड़वेज बस अड्डे के पास बने पेट्रोल पर लोगो की लगी भीड़। संवाद

हड़ताल का असर , रोड़वेज बस अड्डे के पास बने पेट्रोल पर लोगो की लगी भीड़। संवाद

हड़ताल का असर , रोड़वेज बस अड्डे के पास बने पेट्रोल पर लोगो की लगी भीड़। संवाद

हड़ताल का असर , रोड़वेज बस अड्डे के पास बने पेट्रोल पर लोगो की लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें