बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में चचेरे भाई की शादी के लिए रोक कार्यक्रम में परिवार के साथ आई नौ वर्षीय बालिका के साथ उसी के चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। बालिका की हालत बिगड़ने पर वह उसे छोड़ भाग गया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को जिला अस्पताल भेज दिया।
भीरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी तय हो गई थी शनिवार को उसकी रोक कार्यक्रम होना था इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उसके रिश्ते के भाई परिवार सहित एक दिन पहले आ गए थे। आरोप है कि शुक्रवार रात उनकी नौ वर्षीय बेटी को युवक घर के पीछे ले गया और उसके साथ जबरन दुष्मर्क किया। बालिका की हालत बिगड़ने पर आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। इधर बेटी घर में देख परिजनों ने खोजबीन की तो वह बेहोश हालत में घर के पीछे पड़ी थी। परिजन उसे लेकर तत्काल चौकी पहुंचे। घटना की पड़ताल के दौरान किशोरी को होश आ गया और उसने आपबीती कहानी परिजनों को बतलाई। आरोपी युवक उसी का चचेरा भाई होने पर पुलिस ने उसकी खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को जिला अस्पताल भेज दिया।