फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 14 दिन बाद फिर जेल पहुंचा चीनी घुसपैठिया

Sat, 04 Mar 2023 09:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जेल भेजा गया चीनी नागरिक वांग जुआंजू
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बिना वीजा नेपाल बॉर्डर के जरिए भारत में घुसपैठ करने वाले चीनी नागरिक को शुक्रवार को सीजेएम अदालत ने 14 दिन बाद फिर से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीजेएम अशोक कुमार ने चीनी नागरिक वांग जुआंजू को छह मार्च तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा है। वरिष्ठ लोक अभियोजक एसपी यादव ने बताया कि गौरीफंटा पुलिस की ओर से शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे कस्टडी रिमांड अवधि समाप्त होने से कुछ समय पहले ही मेडिकल कराया गया। इसके बाद सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। भारत-नेपाल सीमा पर 17 फरवरी को चीनी नागरिक वांग जुआंजू को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने तीन बार रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक ले जाकर उसके दौरे की जांच की और मोबाइल-कैमरे की फोरेंसिक जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक फोरेंसिक लैब से कुछ रिपोर्ट आ चुकी हैं, जबकि कुछ की आनी शेष है। पुलिस की जांच अंतिम दौर में है और उसे कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने चीनी नागरिक से काफी राज उगलवा लिए हैं, जिसके आधार पर ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चीनी नागरिक के खिलाफ भारत के विरुद्ध साजिश रचने की धाराएं बढ़ाई थीं। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में कोई भी जानकारी देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें