17 फरवरी 2023 को दिल्ली से वापस नेपाल जाने के लिए फिर उसी बस में सवार हुआ। शाम को बस गौरीफंटा बॉर्डर पहुंची, तो एसएसबी अधिकारी जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान चीनी नागरिक पकड़ा गया, जिसके बाद हरकत में आई सुरक्षा एजेंसियां जांच पड़ताल में जुटी हैं। एसएसबी गौरीफंटा कंपनी के सहायक कमांडेंट नवीन दास ने इस मामले में चीनी नागरिक वांग जुआजूं के खिलाफ पासपोर्ट व विदेशी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद गौरीफंटा पुलिस ने चीनी नागरिक का चालान भेज दिया है।
चीनी नागरिक का क्या है दिल्ली कनेक्शन
बिना पासपोर्ट वीजा के भारत में घुसकर राजधानी दिल्ली तक का आराम से सफर करने के दौरान चीनी नागरिक कहीं नहीं पकड़ा गया, जिससे सुरक्षा तंत्र में चूक नजर आई है। यदि वापसी में भी चीनी नागरिक पकड़ा नहीं जाता, तो चीनी नागरिक वांग जुआजूं की अवैध तरीके से की गई भारत यात्रा राज ही रह जाती। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां अब अलर्ट हो गई हैं और चीनी नागरिक के दिल्ली कनेक्शन को डिकोड करने में जुटी हैं।
सुरक्षा एजेंसियों के सामने चुनौती है कि चीनी नागरिक ने दिल्ली में कहां शरण ली और किन लोगों के संपर्क में रहा ? उसका अवैध तरीके से भारत में घुसकर दिल्ली तक जाने का मकसद क्या था ? इन सवालों के जवाब अभी मिलने बाकी है। अभी सुरक्षा एजेंसियां इन सवालों के जवाब तलाशने में जुटी हैं।
एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि चीनी नागरिक के पास नेपाल तक वीजा था। इससे वह भारत में अवैध तरीके से घुसा था। प्राइवेट बस से दिल्ली गया था। दो-तीन दिनों तक दिल्ली में रूकने के बाद वह शुक्रवार को वापस नेपाल जाने की फिराक में था। मामले में आरोपी चीनी नागरिक के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम व विदेशी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करके उसका चालान भेज दिया गया है। चालान भेजने से पहले एटीएस व आईबी की टीम ने भी चीनी नागरिक से पूछताछ की है।