महेवागंज। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में भीरा हाईवे के दाउदपुर क्रशर के पास बाइक चलाना सीख रहे चार बच्चे गिरकर चोटिल हो गए। हादसे में 15 साल के किशोर की मौैत हो गई।
दाउदपुर गांव निवासी अनंगपाल का पुत्र विजनेश (15) बुधवार को परिवार के ही शिशुपाल के साथ बाइक चलाना सीख रहा था। इस बीच कौशल के पुत्र अखिलेश के साथ ही एक अन्य पांच साल का बालक भी बाइक पर बैठ गया। बाइक सवार सभी बच्चे भीरा हाईवे के क्रशर के नजदीक पहुंच गए। बताया जाता है कि क्रशर के पास गन्ने की प्रेसमड (मई) फेंकी गई थी। इससे बाइक स्लिप कर गई और हादसा हो गया।
चारों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर विजनेश को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अखिलेश की हालत स्थिर बनी है। प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ आलोक धीमान ने बताया कि चार बच्चे बाइक चलाना सीख रहे थे। मृतक किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।