मैलानी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के अवध क्षेत्र के प्रचारक कौशल ने कहा कि मिशनरी और अंग्रेजी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे संस्कारों से दूर हो रहे हैं। इससे ही वसुधैव कुटुंबकम की भावना उन बच्चों में खत्म होती जा रही है और वृद्धाश्रमाें में बुजुर्गों की संख्या बढ़ती जा रही है।
सिद्धि विनायक पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन में उन्होंने कहा कि संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर देश भर में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन हो रहा है। इस दाैरान मुख्य बिंदुओं में वसुधैव कुटुंबकम और सामाजिक समरसता की भावना पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को संस्कारी शिक्षा दिलाने और उनमें संस्कार विकसित करने की अपील की। कहा कि छुआछूत, ऊंच-नीच, जातीय भेदभाव से भी सामाजिक समरसता खत्म होती जा रही है। लिहाजा, इससे दूर रहकर सामाजिक एकता कायम करने की भी जरूरत है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण, पॉलीथिन का उपयोग न करने की अपील की। इससे पहले थाने के सामने स्थित मां भारती की प्रतिमा का अनावरण विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता और कौशल सहित अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता श्रीबालाजी धाम के महंत नंदन महाराज ने और संचालन राजेश सिंह ने किया। सम्मेलन में नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी, भवानी शंकर माहेश्वरी, मोहम्मदी अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, पलिया अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, राजेश गोयल, द्वारका प्रसाद गोयल, मोहन लाल बंसल, गुरमीत कौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
दरिगापुर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन
खमरिया। गांव दरिगापुर बाजार में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने हिंदुओं की एकता पर जोर दिया।
सम्मेलन के दौरान आयोजन समिति मंडल में मुख्य वक्ता प्रांत समरसता प्रमुख रामनरेश ने हिंदुत्व की चर्चा करते हुए हिंदुओं को जागरूक होने के लिए कहा। उन्होंने हिंदुओं से एकता की अपील की। इस दौरान कार्यक्रम पालक शुभम, खंड प्रचारक नितिन, प्यारे लाल मिश्र,सुनील मिश्र, सह संयोजक दिलीप,सूरज, धीरेंद्र, मुनेंद्र मिश्र, क्रांति मिश्र, धीरज मिश्र, दिनेश मिश्र, रजनीकांत मिश्र, राज तिवारी, कमलेश पाल, अरूण मिश्रा, औरआलोक त्रिवेदी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संवाद
मैलानी में हिंदू सम्मेलन में बोलते आरएसएस के अवध प्रांत के प्रचारक कौशल। संवाद