फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फुल आस्तीन की शर्ट-पैंट पहनकर आएं बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बारिश के मौसम में डेंगू-मलेरिया के मामले बढ़ने को लेकर शासन चिंतित है। शासन ने परिषदीय स्कूलों के बच्चों को फुल शर्ट और पैंट पहनकर स्कूल आने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही पलिया, निघासन, बिजुआ सहित धौरहरा के आसपास के सरकारी स्कूल बाढ़ की चपेट में हैं। पानी उतरने के बाद मच्छरजनित बीमारियां बढ़ेंगी, इसको लेकर यह व्यवस्था लागू की है।
जुलाई के पहले सप्ताह में बेसिक शिक्षा विभाग ने करीब साढ़े तीन लाख बच्चों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी से 1200-1200 रुपये की धनराशि भेजी थी, ताकि बच्चे ड्रेस में स्कूल पहुंचे। इसको लेकर अभिभावकों को भी जागरूक किया जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही जोरदार बरसात के बाद कई स्कूलों में बाढ़ का पानी भर गया।
विज्ञापन

लिहाजा मच्छरजनित बीमारियां फैलने की आंशका जताई जा रही है। इसको देखते हुए शासन ने बच्चों को फुल शर्ट और पैंट में स्कूल आने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में सबसे ज्यादा खतरा डेंगू और मलेरिया का बढ़ जाता है। ऐसे में बच्चे ही नहीं शिक्षक भी पूरी बांह की शर्ट और पैंट पहनकर आएं।
स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में आने वाले अभिभावकों और जिम्मेदारों को दिमागी बुखार व जलजनित रोगों के प्रति जागरूक किया जाएगा। पोस्टर, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन प्रतियोगिताओं से छात्रों को बचाव, पर्यावरणीय स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम किया जाए। दिमागी बुखार व जलजनित रोगों से बचाव के लिए विद्यालय में प्रचार-प्रसार किया जाए।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि आए आदेश में शिक्षा निदेशक संजय कुमार उपाध्याय ने यह स्पष्ट किया है कि विद्यालय में बेहतर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए। विद्यालय के आस-पास जलभराव न हो, इसका सभी पालन करेंगे। इसको लेकर बीईओ को भी जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें