जिले में शनिवार को धूमधाम से बाल दिवस मनाया जाएगा। स्कूलों में जहां कार्यक्रम होंगे, वहीं स्वयंसेवी संस्था द्वारा आसरा पाने वाले हुनरमंद बच्चों को कार्यक्रम कर सम्मानित किया जाएगा। शुक्रवार को बच्चों ने खूब रिहर्सल भी किया।
महिला कल्याण विभाग के निर्देशन में मां काली सेवा संस्थान गोला द्वारा संचालित बाल गृह, खुला आश्रम और विशेष गृह दत्तक ग्रहण इकाई बाल दिवस को धूमधाम से मनाएगी। शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर कपूरथला के निकट स्थित संस्थान के प्रांगण में प्रात: 10:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें आसरा पाने वाले बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे और उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी संस्थान के नेशनल क्वार्डीनेटर संजय सिंह ने दी है।