स्कूलों में लगे बाल मेला, बालगृह में हुई प्रतियोगिताएं
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस सोमवार को जिले भर में बाल दिवस के रूप में मनाया गया। वहीं, स्कूलों में बाल मेेले का आयोजन हुआ। ग्रामीण विकास फाउंडेशन ने नसीरूद्दीन मौजी हाल में पौधरोपण कर मनाया बाल दिवस।
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस सोमवार को पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने कहा कि देश में औद्योगिक क्रांति का श्रेय लाने का योगदान पं. नेहरू का है। मोहन चंद्र उत्प्रेती ने कहा कि पं. नेहरू को बच्चों से अत्यधिक लगाव था, इसलिए बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। इस दौरान जगदम्बा मिश्रा, संजीव मिश्रा, संतोष शर्मा, केके दीक्षित, मुनीश मिश्रा, मंजू मिश्रा, रवि गोस्वामी, मोहित श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे। मां काली सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने मोहल्ला कपूरथला में स्थित बालगृह में पं. नेहरू का जन्मदिवस मनाया, जिसकी मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. प्रियंका अवस्थी रहीं। बालगृह में बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गई, जिसमें 35 बच्चों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को पं. नेहरू के बारे में विस्तार से जानकारी दी और प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को गर्म स्वेटर, खिलौने और पुरस्कार देकर सम्मानित किया साथ ही बच्चों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। आनंद नगर स्थित सनी डे अकादमी जूनियर हाईस्कूल में बाल दिवस के मौके पर बाल मेला लगा, जिसमें चाइल्ड लाइन संस्था ने भी कैंप लगाकर छात्रों को 1098 के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर चाइल्ड लाइन संस्था की विभा सक्सेना, प्रियंका कनौजिया एवं विद्यालय प्रबंधक नितिन श्रीवास्तव, शिव शुक्ला, पूजा वर्मा, लक्ष्मी शुक्ला, उपासना, प्रिया सिंह, साइना, पंक्षी अनुराधा, आकांक्षा, दीपा आदि लोग मौजूद रहे। ग्रामीण विकास फाउंडेशन के सचिव अर्पण मिश्रा के निर्देश पर संस्था के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राठौर, पुनीत शर्मा सहित अन्य समाज सेवियों ने नसीरूद्दीन मौजी हाल में पौधरोपण करके पं. नेहरू का जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर पुनीत शर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, अतुल मिश्रा, शिवांश सिंह, अर्पित त्यागी, राकेश यादव, सुधीर पाठक आदि लोग मौजूद रहे।