ओलंपियाड प्रतियोगिता के विजेता बने चिल्ड्रेंस अकादमी के अंश
- फोटो : अमर उजाला
ओलंपियाड प्रतियोगिता के विजेता बने चिल्ड्रेंस अकादमी के अंश
स्कॉलर्स वर्ल्ड स्कूल में हुई प्रतियोगिता, प्रथम प्रतिभागी को मिला लैपटॉप
काशीनगर कॉलोनी स्थित स्कॉलर्स वर्ल्ड स्कूल में रविवार को ओलंपियाड पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इस दौरान प्रतियोगिता के प्रथम विजेता रहे चिल्ड्रेंस अकादमी के छात्र अंश को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया।
स्कॉलर्स वर्ल्ड स्कूल में हुई ओलंपियाड प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करने के लिए स्कूल में रविवार को एक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ, जिसमें प्रतियोगिता के प्रथम विजेता रहे चिल्ड्रेेंस अकादमी के कक्षा दस के छात्र अंश टंडन को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। स्कूल की हर्षा तोलानी, शैलेश तोलानी, काजल तोलानी ने 75 अन्य प्रतिभागियों को स्पोर्ट्स वॉच, डिक्शनरी व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इस मौके पर हर्षा तोलानी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है और छात्र अभिभावक एवं शिक्षकों के मध्य संबंध भी मधुर होते हैं। चेयरमैन अमर तोलानी ने कहा कि छात्रों के विकास के लिए उनका स्कूल हमेशा तत्पर रहेगा और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन स्कूल में होते रहेंगे। पुरस्कार वितरण के दौरान स्कूल के शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।