फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बच्चे गेट के बाहर... स्कूल खुले तो क्लास में जाएं

विज्ञापन
स्कूल खुलने के टाइम के बाद भी नही खुला स्कूल, बाहर खड़़े बच्चे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए भले ही सरकार प्रयासरत हो लेकिन मातहत उनके प्रयासों को पलीता लगाने में जुटे हैं। बेहजम ब्लॉक के एक स्कूल में पंजीकृत बच्चे तो समय से पहुंच जाते हैं, लेकिन उन्हें स्कूल खुलने तक बाहर खड़े होना पड़ता है। ज्यादातर दिनों में विद्यालय समय से नहीं खुलता। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद स्कूल स्टाफ में अफरातफरी मची हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बेहजम ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भरेहटा में सुबह 8.30 बजे स्कूल के बच्चे तो पहुंच गए, लेकिन विद्यालय स्टाफ न आने की वजह से बच्चे गेट पर इंतजार करते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यह विद्यालय कभी भी समय से नहीं खुलता है। परिषदीय विद्यालय का समय सुबह आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक का है। शिक्षकों को 7.30 बजे तक अनिवार्य रूप से स्कूल पहुंचने के आदेश हैं, लेकिन यहां स्टाफ इन आदेशों को दरकिनार करते हुए मनमानी पर उतारू है।
यहां पर सौ से ज्यादा बच्चे पंजीकृत हैं, जबकि चार लोगों का स्टाफ तैनात है। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉली वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को वह अवकाश पर थीं। उन्होंने रोज की भांति समय से विद्यालय खुलने का दावा किया, जबकि मौके पर स्थिति कुछ और ही बयां कर रही थी।
विज्ञापन


कुछ दिनों पूर्व शिकायत को लेकर बीएसए ने भी निरीक्षण किया था। साथ ही लापरवाही बरतने पर वेतन भी काटा गया था। एक बार फिर से दिखवा लेता हूं। यदि समय से विद्यालय नहीं खुल रहा है, तो एक दो दिनों में व्यवस्था बदली मिलेगी।
विज्ञापन

- देवेश राय, बीईओ बेहजम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें