फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोल्डन फ्लावर के बच्चों ने चंद्रयान-3 और विक्रम लैडर का बनाया माॅडल

विज्ञापन
पलिया के गोल्डन फ्लावर स्कूल में चंद्रयान-3 के मॉडल के साथ बच्चे व स्टाफ।
विज्ञापन
पलियाकलां। गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल में चंद्रयान-3 से जुड़ी जानकारियां बच्चों को देने के साथ ही चंद्रयान-3 का माॅडल बनाया गया। विक्रम लैडर का भी बच्चों ने माॅडल तैयार किया, जिसकी सभी ने सराहना की।
विज्ञापन


गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल में प्रार्थना सभा में शिक्षकों द्वारा चंद्रयान-3 की जानकारियां दी गईं। साथ ही चंद्रमा पर सफलतापूर्वक पहुंचने की खुशी में स्कूली बच्चों द्वारा चंद्रयान-3 और विक्रम लैडर के माॅडल को भी बनाया। प्रबंधक जसमेल सिंह ने कहा कि मनुष्य के द्वारा कोई काम कठिन नहीं है, लेकिन उसको मेहनत और लगन से करना चाहिए। इस दौरान चेयरमैन जसमेल सिंह मांगट, प्रबंधिका हरदीप कौर, उप प्रबंधक अमनप्रीत सिंह, उप प्रबंधिका रमनजीत कौर, प्रधानाचार्य लोकनाथ तिवारी समेत अन्य स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे। संचालन स्कूल की शिक्षिका पारूल गुप्ता ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें