समर कैंप के प्रतिभागी बच्चे। संवाद
ममरी। ब्लॉक बांकेगंज के संविलियन विद्यालय वृंदावन में हुए 20 दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने नृत्य और संगीत कला का प्रशिक्षण लिया। समापन पर राजदीप शुक्ला और रीना देवी ने प्रतिभागी बच्चों को अनेक प्रकार के कौशल सिखाए। अनुदेशक राजदीप शुक्ला और अनुदेशिका रीना देवी ने प्रतिभागी बच्चों को फुटबॉल, बास्केटबॉल, टेनिस, योगासन, ड्राइंग जैसी कलाओं का प्रशिक्षण दिया। संगीत और नृत्य के साथ विज्ञान प्रौद्योगिकी का भी ज्ञान दिया गया। प्रधानाचार्य रामनिवास ने बताया कि गर्मियों की छुट्टी में 20 दिन चले समर कैंप में वृंदावन सहित आस-पास गांवों के नैंसी, शिवानी, गोल्डी, आकाश, सोनम, मीनाक्षी, सोनाक्षी, आरुषि, रुचि, राशि, अनुराधा, अंजलि, पायल, आर्यन, आर्यवीर, अनिकेत, अनुराग, श्याम बाबू, विवेक, दुर्गेश सहित तमाम बच्चों ने प्रतिभा किया। संवाद