समर कैंप के समापन पर प्राप्त प्रमाणपत्र दिखाते बच्चे। संवाद
निघासन। निघासन स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे 20 दिवसीय समर कैंप का मंगलवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने छात्राओं को गर्मी में बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। छात्राओं ने नाटक, लोकगीत और समूह गान जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने समर कैंप के दौरान सीखी गईं गतिविधियों और बनाई गईं वस्तुओं का विवरण अपने शब्दों में साझा किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मीनाक्षी रानी, सहायक अध्यापिकाएं सरोज कुमारी और रिंकी गुप्ता सहित समस्त स्टाफ व छात्राएं उपस्थित रहीं। संवाद