फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बच्चे दौड़ा रहे ई-रिक्शा, 15 पर कार्रवाई

विज्ञापन
संपूर्णानगर के विशेनपुरी में अ​भियान की शुरूआत के दौरान मौजूद भाजपाई।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यात्रीकर अधिकारी और मोहम्मदी पुलिस के संयुक्त अभियान में 15 ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें थाने में खड़ा कराया गया।
विज्ञापन

यात्री कर अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र, एआरएम गोला महेश चंद्र कमल व कोतवाल अंबर सिंह ने बुधवार को कस्बे में संचालित ई-रिक्शों की जांच का अभियान चलाया। जांच में अधिकांश ई-रिक्शा बिना पूरे कागजों के दौड़ते मिले। किसी की फिटनेस नहीं थी, तो कोई बिना बीमा के ई-रिक्शा चला रहा था। करीब दो घंटे तक चले अभियान में 15 ई-रिक्शा कोतवाली में खड़े कराए गए।
विज्ञापन

जांच के दौरान 12 वर्ष से कम आयु के दो बालक भी ई-रिक्शा चलाते मिले। अधिकारियों ने इन बालकों के अभिभावकों से बात की और चेतावनी दी। डॉ. कौशलेंद्र ने बताया कि बसों के रूट पर ई-रिक्शा नहीं चलने दिए जाएंगे। वह अपने निर्धारित रूट पर ही संचालित होंगे। गौरतलब है बस मालिकों ने मनमाने तरीके से संचालित वाहनों पर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को शिकायती पत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें