सौजन्या चौक पर गुब्बारे उड़ाकर जेसीआई जन संपर्क सप्ताह का शुभारंभ करती पालिका अध्यक्ष डॉ.इरा श्
लखीमपुर खीरी। जेसीआई की ओर से आयोजित जनसंपर्क सप्ताह का बुधवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने रंगीन गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
नौ से 15 सितंबर तक चलने वाले सप्ताह के पहले दिन खुले प्रश्न मंच प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों और जनसामान्य ने प्रतिभाग किया। सामान्य ज्ञान आधारित सवालों के सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
सप्ताह संयोजक विश्वास सेठ ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। अध्यक्षता सचिन अग्रवाल ने की। संचालन अर्जित अग्रवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि आलोक शुक्ला, शिवांश वर्मा, दिनेश कुमार गुप्ता, शुभम टंडन, राजेश पटेल, सौरभ वर्मा, कनिष्क बरनवाल और आर्येन्द्र पाल सिंह समेत जेसीआई के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।