फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अच्छे अंक पाने के बाद भी तनाव में जा रहे बच्चे

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मनोचिकित्सक को दिखाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल आ चुका है। परिणाम आने के बाद से कई बच्चे अपने अंक से संतुष्ट न होकर तनाव का शिकार हो रहे हैं। बढ़ते तनाव को लेकर कुछ बच्चे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। कई ऐसे बच्चे हैं, जो अच्छे प्रतिशत से पाकर पास हुए है, इसके बाद भी वह तनाव में हैं। चिकित्सकों का कहना है बच्चों को सामाजिक होने की जरूरत है। यदि अवसाद में हैं तो चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन


अभी कुछ दिन पहले सभी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आया है। जिला अस्पताल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश शुक्ला ने बताया कि परिणाम आने के बाद से प्रतिदिन करीब चार-पांच बच्चे तनाव को लेकर इलाज के लिए आ रहे हैं। इसमें वह बच्चे भी हैं, जिनके अंक 75 प्रतिशत से ऊपर हैं।
बताया कि बच्चे अपनी कक्षा या आसपास का माहौल देखते हैं तो वह पीछे रहने की आशंका में अवसाद में चले जाते हैं। ऐसे बच्चों को परिवार के साथ बैठकर बात करनी चाहिए और सामाजिक होना चाहिए। साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए। ताकि बच्चे तनाव में न रहें। अगर बच्चा तनाव में है तो उसे उचित चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें