फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिस्तर पर सो रहे बच्चे की सर्पदंश से मौत

Fri, 25 Sep 2026 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। ग्राम पंचायत छेदुई पतिया के मजरा हक्कलपुरवा में बुधवार रात बिस्तर पर सो रहे 10 वर्षीय छात्र राजवीर मौर्य उर्फ चीकू को कॉमन करैत सांप ने डस लिया। अस्पताल में बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गुलशन का पुत्र राजवीर रात में सो रहा था। रात करीब तीन बजे उसकी चीख सुनकर परिजन जागे। राजवीर के मुंह से झाग निकल रहा था। बिस्तर पर उसके बगल में कॉमन करैत बैठा था। परिजनों ने सांप को पीटकर मार डाला।
परिजन राजवीर को आनन-फानन निघासन सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजवीर गुलशन का इकलौता पुत्र था। उसकी एक छोटी बहन है।
वन क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि कॉमन करैत सांप इलाके में पाए जा रहे हैं। ये बहुत जहरीले होते हैं। उनके अनुसार, काटने के एक घंटे के अंदर मौत हो सकती है। समय पर एंटीवेनम लगाने से जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें