कस्बे के पीडी भारतीय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के नोडल स्तरीय कार्यक्रम में कस्बे के तमाम बच्चों ने विज्ञान के आकर्षक प्रोजेक्ट और चार्ट बनाकर उसका सुंदर ढंग से प्रदर्शन किया। प्रोजेक्ट वर्ग में इस बार का विषय मौसम और जलवायु को समझना था।
कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका की अध्यक्ष दुर्गा मेहरोत्रा ने फीता काटकर तथा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन से किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका संदीप मेहरोत्रा रहे। जेपी कॉलेज के छात्र अमन वर्मा व पीडी की छात्रा प्रिया गुप्ता ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया। जेपी कॉलेज के सीनियर ग्रुप के ग्रुप लीडर अमन वर्मा ने विवेक सिंह शिवम सिंह, शिवम मिश्रा, हिमांशु वर्मा के साथ जबकि पीडी कॉलेज की ग्रुप लीडर प्रिया गुप्ता ने काजल प्रजापति, गुरजीत कौर, सौम्या गुप्ता, जयति श्रीवास्तव के साथ अपनी परियोजना का प्रस्तुतीकरण किया। बाल विज्ञानियों ने परियोजना की मौलिकता, वैज्ञानिक समझ, आंकड़ों का प्रदर्शन और समस्या का निदान का मौखिक प्रस्तुतीकरण किया।
इसके अलावा जेपी की जूनियर वर्ग की ग्रुप लीडर फलक नसीम ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता। उनका साथ बाल विज्ञानी सौरवी वर्मा, शिवा, फाइमा मारूफ और नित्या ने दिया तो पीडी कॉलेज की आयुषी रस्तोगी, अंशिका त्रिवेदी, आयुषी भदौरिया, नीतू राठौर और अंकित रस्तोगी का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। जेपी के अपूर्व दीक्षित, अमन दीक्षित, आकाश वर्मा, वैभव शुक्ला, अंकुर शुक्ला, अनुराग गुप्ता, अंकित श्रीवास्तव और शाजान ने भी प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में जेपी के सुंदर लाल वर्मा, पीडी के नैनेश गुप्ता और सूर्यप्रकाश पांडे रहे। प्रधानाचार्य एसएन वर्मा ने सभी का आभार जताया जबकि संचालन संतोष पांडे ने किया।
कार्यक्रम पीडी कॉलेज के विज्ञान भवन में शनिवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रवीन पांडे, मनोज शुक्ला आदि मौजूद रहे। नोडल स्तर पर चयनित जेपी और पीडी कॉलेज के छात्र 29 अक्तूबर को स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज लखीमपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। प्रबंधक जगदीश चंद्र गुप्ता ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।