फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ट्रक की चपेट में आकर बच्चा घायल

Sat, 21 Mar 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को गांव खेरिया सुल्तानपुर निवासी जीतू का पांच वर्षीय पुत्र काव्यांश ट्रेलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से पसगवां सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि जीतू पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक से हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव रैंगाई स्थित ससुराल से वापस खेरिया सुल्तानपुर जा रहे थे। गांव जलालपुर के पास उन्होंने परिवार को सड़क किनारे छोड़कर सामने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने चले गए। इसी दौरान पिता के पीछे काव्यांश सड़क पर चला गया और सीतापुर की ओर से आए ट्रेलर की चपेट में आ गया।
सीएचसी पसगवां के डॉ. कुलदीप के अनुसार, बालक की हालत अत्यंत गंभीर थी। उसका एक पैर कुचल गया था और शरीर में कई चोटें आई थीं, साथ ही उल्टियां भी हो रही थीं। थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें