लखीमपुर खीरी। थाना पलिया की पुलिस चौकी मझगईं के मजरा नयापुरवा निवासी दिनेश का दो वर्षीय पुत्र मुन्ना घर में खेल रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे काट लिया। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। घर वाले आनन फानन में मासूम को लेकर पलिया सीएचसी आये, जहां डाक्टरों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से घर में मचा कोहराम मच गया है। वह अपने पिता का इकलौता पुत्र था।