बांकेगंज में छठ पूजा के लिए बेदी बनकर तैयार। स्त्रोत- श्रद्धालु।
बांकेगंज। क्षेत्र में पूर्वांचल समाज के लोगों ने घरों में छठ पूजा की तैयारियां शुरू कर दी है। शनिवार से नहाय-खाय के बाद छठ उत्सव प्रारंभ हो जाएगा। पूजा के लिए घाट पर बेदी बना ली गई है।
अंबेडकर नगर, सोहनरा भूड़, बरौंछा, जटपुरा आदि गांवों में पूर्वांचल समाज के लोग बसे हैं। अंबेडकर नगर गांव के लोगों ने बताया कि यहां के श्रद्धालु बड़ी नहर के तट पर पूजन करते है, लेकिन पिछले कई वर्षों छठ पूजा के समय नहर में पानी न होने से घरों के सामने गड्ढों में जल भरकर पूजन की परंपरा का निर्वहन करते हैं। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे नाराज श्रद्धालुओं ने सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों से नहरों में पानी छोड़ने की मांग की है। उधर, सिंचाई विभाग के जेई एसएस सिंह ने बताया कि नहरों की सिल्ट सफाई कार्य के लिए रोस्टर के मुताबिक पानी बंद किया गया है। सात दिसंबर के बाद खीरी ब्रांच नहरों में पानी छोड़ा जाएगा।