फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छाजूराम विद्यालय ने जीता एथलेटिक्स का खिताब

Tue, 06 Oct 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
प्रतियोगिता विजेता को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
भीरा। छाजूराम विद्यालय में आयोजित तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय ने 299 अंक हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

बलदेव वैदिक विद्यालय 216 अंकों के साथ उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में पलिया तहसील के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज पलिया, पीआईसी संपूर्णानगर, जिला पंचायत इंटर कॉलेज भीरा, जिला पंचायत इंटर कॉलेज बिजुआ, शकुंतला बालिका इंटर कॉलेज पलिया और एसवीएम पलिया समेत कई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डॉ. उबैस और अभिनीत अग्रवाल मौजूद रहे। प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाध्यापक मुकुट बिहारी मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संदीप अवस्थी ने निर्णायक और रेफरी की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता को सफल बनाने में छाजूराम विद्यालय के स्टाफ आरती पांडेय, जया राना, रामपाल सिंह, डीके मिश्रा, कलीम खान, अनुराग मिश्रा और संजीव सिंह का विशेष सहयोग रहा।

300 मीटर दौड़ में शिफा-अंश, 600 मीटर में सृष्टि प्रथम

गोला गोकर्णनाथ। पब्लिक इंटर कॉलेज मैदान पर हुई माध्यमिक विद्यालयों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सोमवार को परिणाम घोषित किए गए। 300 मीटर दौड़ में शिफा और अंश कुमार प्रथम, शीतल और जतिन द्वितीय तथा गुलनाज और शाबान तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में साहिल कुमार राज प्रथम, सुधाकर द्वितीय और नाजिम तृतीय रहे। 600 मीटर में सृष्टि वर्मा प्रथम, कामिनी द्वितीय और खुशबू मंडल तृतीय रहीं। तिगड़ी कूद में अभय वर्मा प्रथम, आयुष्मान द्वितीय और प्रशांत तृतीय रहे। चक्र क्षेपण में नैंसी प्रथम और अंशु द्वितीय रहीं। गोला फेंक में चंदन प्रथम, सुखप्रीत द्वितीय और नदीम खां तृतीय रहे। मुख्य अतिथि गन्ना समिति के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर और प्रधानाचार्य विश्व मोहन जीत ने प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रस्तुत किया। संचालन रमेश सरोज ने किया। संवाद
विज्ञापन


नाजिम ने दो दौड़ जीतीं, पल्लवी ने 1500 मीटर में बाजी मारी
मितौली। जिला पंचायत इंटर कॉलेज कस्ता के खेल मैदान में 75वीं तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालय क्रीड़ा रैली शुरू हुई। 100 और 200 मीटर दौड़ में नाजिम प्रथम रहे। 1500 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में पल्लवी ने पहला और उपासना ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

क्रीड़ा रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य बलबीर सिंह चौहान ने किया। खेल शिक्षक मोहम्मद अफजल ने रेफरी की भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में अनुदेशक मुनेश कुमार और कामता प्रसाद रहे। प्रतियोगिता में जिला पंचायत इंटर कॉलेज कस्ता, राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज मितौली, राधे रमण सोना देवी इंटर कॉलेज कस्ता, शांति निकेतन इंटर कॉलेज गाजीपुर, जिला पंचायत इंटर कॉलेज औरंगाबाद, राजकीय इंटर कॉलेज ककरहा और राजकीय हाईस्कूल ढखिया समेत आठ विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। संचालन लक्ष्मी शंकर अग्निहोत्री ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बेचेलाल व जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जमाल अहमद भी मौजूद रहे। संवाद

प्रतियोगिता विजेता को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें