फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शतरंज शिविर में खिलाड़ियों को मिली तकनीकी जानकारी

Mon, 08 Jun 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान ​खिलाड़ी। स्रोत : आयेाजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूथ होस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, स्टैंडर्ड चेस अकादमी और जिला ओलिंपिक एसोसिएशन की ओर से नई बस्ती स्थित एक निजी भवन परिसर में एक दिवसीय जूनियर शतरंज शिविर आयोजित किया गया। इसमें 11 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

नेशनल आर्बिटर नाज़िम अली ने खिलाड़ियों को शतरंज की विधा और तकनीकी जानकारी दी। प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान जिला ओलिंपिक एसोसिएशन के सचिव शारिफ, व्यायाम शिक्षक विवेक, शतरंज एसोसिएशन के सचिव मंजीत सिंह, शतरंज खेल के प्रोत्साहक हसीबुल रहमान, सीनियर शतरंज खिलाड़ी उमेश वर्मा, सुधीर कश्यप, साजिद अली, यूथ होस्टल्स के प्रतिनिधि कौशल वर्मा, राजेश बरनवाल, विजय नगर, मोहम्मद शकील, निशा शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें