फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: केमिकल खत्म, जिला अस्पताल में थायराइड जांच ठप

Mon, 24 Aug 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में थायराइड जांच के लिए जरूरी केमिकल खत्म होने से जांच ठप हो गई है। इससे रोज 20-25 मरीज प्रभावित हो रहे हैं। जांच नहीं होने से मरीजों को बाहर पैथोलॉजी में जांच कराने की मजबूरी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोज करीब 800-1000 मरीजों की ओपीडी होती है। इनमें थायराइड की समस्या वाले मरीज भी शामिल हैं। चिकित्सकों की सलाह पर कई मरीजों को थायराइड प्रोफाइल की जांच करानी पड़ती है। पैथोलॉजी में जरूरी रिजेंट उपलब्ध नहीं होने से फिलहाल यह सुविधा बंद है।
जांच कराने पहुंची रूबी, रामवती और राकेश ने बताया कि चिकित्सक की सलाह के बाद पैथोलॉजी पहुंचे तो थायराइड जांच नहीं होने की जानकारी दी गई। अब उन्हें बाहर जांच करानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
केमिकल की आपूर्ति के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। जल्द ही थायराइड जांच दोबारा शुरू करा दी जाएगी।
-डॉ. आरके कोली, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें