फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी की अव्यवस्था देख भड़के एसडीएम

Mon, 11 May 2015 11:24 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। साथ ही अव्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम सुबह 10.30 बजे सीएचसी पहुंच गए। एसडीएम को अचानक देखकर स्टाफ में हड़कंप मच गया। उन्होंने अस्पताल में कॉरिडोर, शौचालयों और अस्पताल परिसर में फैली गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त की। अस्पताल की साफ-सफाई दुरुस्त रखने के लिए तुरंत नगर पालिका परिषद से चार सफाई कर्मी लगाकर प्रतिदिन सफाई कराने के सीएचसी प्रभारी डीके सिंह को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोज फर्श की धुलाई फिनायल आदि कीटनाशक दवाएं डालकर कराएं।
एसडीएम ने कहा कि अस्पताल की अव्यवस्थाओं की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। पूछे जाने पर सीएचसी प्रभारी डीके सिंह ने बताया कि अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर पहले ही उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। सुविधाएं मिलते ही मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में परेशान होते हैं मरीज
एसडीएम ने औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में खराब पड़े जनरेटर और भीषण गर्मी के मौसम में अस्पताल के बरामदों, कक्षों में पंखे लगे न देख जल्द ही पंखे लगवाने और बिजली अभाव में जनरेटर से बिजली आपूर्ति करने का आदेश दिया। सीएचसी में स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की आपूर्ति 24 घंटे के अंदर वाटर कूलर लगाने को कहा है।
मरीजों ने की महिला डॉक्टर की मांग
सीएचसी गोला में कोई महिला डॉक्टर न होने से महिला मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। औचक निरीक्षण पर पहुंचे एसडीएम से मरीजों ने महिला चिकित्सक की जल्द नियुक्ति कराने की मांग की है। एसडीएम ने इस बाबत सीएचसी प्रभारी से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि महिला डॉक्टर न होने की रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी है।
प्रसूताओं को भोजन न मिलने से गुस्सा
बांकेगंज। एसडीएम गोला विनोद कुमार गुप्ता ने बांकेगंज सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर की साफ-सफाई देखी। अस्पताल के मरीजों और प्रसूता महिलाओं को मिलने वाली सुविधाएं भी जानीं।
सोमवार की सुबह करीब दस बजे एसडीएम बांकेगंज सीएचसी पहुंचे। जहां मौजूद अधीक्षक डॉ. गौरव खन्ना और डॉ. सामंतराव सामी से स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के बाद अस्पताल में मरीजों और प्रसूता महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं का सत्यापन किया। मरीजों के लिए हवा, पानी, और दवा वितरण व्यवस्था संतोष जनक मिली। निरीक्षण में जननी सुरक्षा योजना का हाल खराब मिला। सीएचसी में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को भोजन न मिलने पर नाराजगी जताई।  साथ ही प्रसूता महिलाओं को चेक वितरण में बरती जा रही लापरवाही को लेकर जिम्मेदारों के पेच कसते हुए व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने सीएचसी का निरीक्षण किया
मोहम्मदी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ डॉ. विजय सिंह ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने सभी चिकित्सकों से जानकारी की और दवा वितरण कक्ष आदि को देखा। प्रसूताओं से बातचीत कर जानकारी ली। महिला डॉक्टर अंजना सिंह के अभिलेख देखकर प्रसूताओं को मिलने वाली जननी योजना चेक के लिए खाता नंबर शामिल करने का निर्देश दिए। इसके अलावा लेवर रूम, शौचालय, चिकित्सक कक्षों में पानी न आने पर कड़ी नाराजगी जताई। उनके साथ आए एसीएमओ विजय बहादुर ने कहा कि जब तक टैंक में पानी भरकर नहीं दिखाओगे सीएचसी से नहीं जाएंगे। काफी देर तक टैंक में पानी भरने का प्रयास किया गया लेकिन टैंक में पानी नहीं पहुंच सका। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए पानी की व्यवस्था तत्काल सही कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा बंद पड़ी एक्सरे मशीन और जनरेटर चालू कराने को कहा। उन्होंने निलंबित बाबू राजेश हंस के खिलाफ विज्ञापन निकालकर रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. अंजना सिंह, डॉ. पीसी राठौर, वीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें