कायाकल्प योजना में मिला है स्थान, भाजयुमो ने किया सम्मान
उत्तर प्रदेश सरकार की सभी सरकारी अस्पतालों में चलाई जा रही कायाकल्प योजना के तहत पलिया सीएचसी को उच्चतम रैंकिंग मिलने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर अधीक्षक के साथ ही स्टाफ को सम्मानित किया। साथ ही रक्तदान दिवस को सफल बनाने के लिए आभार जताया।
बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से सभी सरकारी अस्पतालों में कायाकल्प योजना चलाई जा रही है। इसमें अस्पतालों में ओपीडी से लेकर मुख्य द्वार तक संपूर्ण साफ सफाई, मुख्य द्वार का गेट, अस्पताल में लगे वाश बेसिन, ओपीडी में लगे परदे, दीवार आदि सभी की संपूर्ण और सुचारु रूप से साफ सफाई रखना अनिवार्य होता है। अन्य बिंदुओं का भी इसमें स्थान होता है। इस योजना में जिले के पलिया अस्पताल ने उच्चतम रैंकिंग हासिल की है। जिसको लेकर भाजयुमो जिला मंत्री उदयवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और अधीक्षक डॉ. जितेंद्र पाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। फार्मेसिस्ट एके पांडेय और अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था देखने वाले कर्मचारी संदीप कुमार को भी अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस दौरान एनके मिश्रा, ओमप्रकाश सुमन, रवि गुप्ता, राम प्रकाश भास्कर, नीरज प्रजापति, कुलदीप कश्यप, किशन सिंह, शादाब उस्मानी आदि मौजूद रहे।