फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से गोला में तालाब बना सीएचसी परिसर

विज्ञापन
गोला सीएचसी में भरा वर्षा का पानी। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया वहीं निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को एकाएक आसमान में काले बादल झा गए और दिन में शाम जैसा नजारा हो गया। उसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे की बरसात में सड़कों पर जलभराव हो गया। नगर में पानी निकास का समुचित प्रबंध न होने, नाला नालियों के चोक होने से जगह जगह जलभराव हो गया। सीएचसी, पीएचसी परिसर तो तालाब बन गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ममरी। झमाझम बरसात से मौसम सुहावना हो गया है लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। किसानों का कहना है कि वर्षा से धान की फसल को काफी लाभ पहुंचा है वहीं कस्बे के सदर चौराहे पर पुवायां जाने वाली रोड पर जलभराव हो जाने से वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बाइक चालक पानी में घुसकर निकलते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें