फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चौपाल लगा मिशन शक्ति के बारे में जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/ सुंदरवल। फूलबेहड़ और शारदानगर पुलिस ने गांव में मिशन शक्ति चौपाल लगाई। महिलाओं को सुरक्षा के उपाय के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने महिलाओं को बताया कि अगर कहीं रास्ते में फंस जाएं तो तुरंत 112 डायल कर मदद मांग सकती है। घरेलू हिंसा या कोई आसपास परेशान करता है तो 1090 पर काल कर शिकायत कर सकती है। थाने पर महिला डेस्क है। बेहिचक महिला सिपाही से अपनी दिक्कत रख सकती हैं।
विज्ञापन

फूलबेहड़ पुलिस ने सैदापुर पंचायत भवन में चौपाल लगाकर मिशन शक्ति की अलख जगाई। उप निरीक्षक सुरेश चन्द्र ने नारी सुरक्षा, सम्मान और नारी स्वावलंबन,1090 वूमेन पावर लाइन, 181 माहिला हेल्प लाइन ,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन , पुलिस आपातकालीन सेवा 112 ,चाइल्ड लाइन , महिला स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस पावर लाइन के बारे अलग अलग फायदों के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें